दुनिया में कई छुपे
हुए आइलैंड अर्थात द्वीप हैं जिनमें से कई का तो पता लगाया जा चुका है जबकि कुछ का
पता लगाना बाकी है | इन्हीं आइलैंड में से एक है 'Isla de las Muñecas' आइलैंड | यह
आइलैंड आज भी लोगों के लिए एक रहस्य ही बना हुआ है | मैक्सिको सिटी से 17 मील दूर दक्षिण
दिशा में बसा हुआ यह आइलैंड 'डॉल्स आइलैंड' के नाम से भी मशहूर है लेकिन क्या आपको
पता है कि इस आइलैंड का यह नाम कैसे पड़ा ?
मैक्सिको कि स्थानीय
भाषा में इस आइलैंड को 'चिनमपा' कहा जाता है क्योंकि यह आइलैंड एक प्रकार का तैरता
हुआ बगीचा है | जब आप इस आइलैंड में पहुचेंगे तब आप देखेंगे कि यहाँ के अधिकतर पेड़ों
में सैकड़ों की संख्या में डॉल्स लटकी हुई हैं जो कि बहुत ही डरावनी हालत में लटकी हुई
हैं जिन्हे दिन में भी देखकर आप एक बार जरूर डर जायेंगे |
इस नहर की खोज सन
1987 के आसपास हुई थी जब इसके आइलैंड के पास लगी हुई नहर की सफाई का काम करने कुछ लोग
यहाँ आ पहुँचे | उसी समय से यूनेस्को ने इस स्थान को 'वर्ल्ड हैरिटेज स्पॉट' की लिस्ट
में शामिल कर लिया | इस आइलैंड में सबसे पहले रहने के लिए एक आदमी आया जिसका नाम सैन्टाना
बर्रेरा था | वह एक मानसिक रोगी था | उसने अपने परिवार से लड़ाई की और इस आइलैंड में
रहने के लिए आ गया |
एक बार इस आइलैंड से
लगी नहर के पास से एक नाव गुजर रही थी | उसमें एक बच्ची भी बैठी हुई थी | किसी कारणवश
वह नाव पानी में डूब गयी जिसकी वजह से उस बच्ची की भी उसी नहर में डूबकर मौत हो गयी
| अगले दिन सैन्टाना को एक डॉल मिली | सैन्टाना का मानना था कि उस डॉल में उस बच्ची
की आत्मा कैद थी | वह आत्मा सैन्टाना को परेशान ना करे इसलिए उसने उस डॉल को उसी आइलैंड
के एक पेड़ में लटका दिया |
लेकिन अब रोज ही सैन्टाना
को एक डॉल मिलने लगी और वो रोज उसे पेड़ पर लटका देता | ऐसा करते-करते डॉल्स की संख्या
सैकड़ों में तब्दील हो गयी | सन 2001 में सैन्टाना को उसी जगह पर मृत पाया गया जहाँ
उस बच्ची का शरीर मिला था | ऐसा माना गया कि सैन्टाना की मृत्यु उसी बच्ची के कारण
हुई थी लेकिन इस बात कोई प्रमाण नहीं था क्योंकि सैन्टाना उस आइलैंड में अकेले रहते
थे |
तब से उस आइलैंड को
एक 'हॉन्टेड प्लेस' अर्थात 'भूतिया स्थल' घोषित कर दिया गया और आज बहुत ही कम लोग उस
आइलैंड में जाने का प्रयास करते हैं क्योंकि लोगों का मानना है कि उस आइलैंड में जाने
पर डॉल में कैद उस बच्ची की आत्मा आपको नहीं छोड़ेगी | इसी कारण उस आइलैंड की 'डॉल्स
आइलैंड' भी कहा जाता है |
