कहीं आप भी तो ज्यादा व्हाइट ब्रेड नहीं खाते - a2zfact | all facts

कहीं आप भी तो ज्यादा व्हाइट ब्रेड नहीं खाते


इस दुनिया में आजकल इतनी भागादौड़ी मची हुई है कि किसी भी व्यक्ति को अपने खाने-पीने की फिक्र ही नहीं रहती लेकिन आपके शरीर के लिए यह एक बहुत ही खतरनाक सच साबित हो सकता है | आजकल हर कोई सुबह स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने के चक्कर में जल्द से जल्द नाश्ता करके अपने नियमित कार्य पर जाना चाहता है परन्तु क्या आप जानते हैं कि इस जल्दबाजी के चलते आप अपने शरीर को कितनी हानि पहुँचा रहे हैं ?

जी, हाँ आपने सही सुना जब आप सुबह जल्दी उठकर सभी कार्य पूरा करके अपने गंतव्य पर जाने से पहले नाश्ते की टेबल पर बैठते हैं तब आपके सामना रखे होते हैं व्हाइट ब्रेड के स्लाइस | रोज जल्दी के चक्कर में आप हमेशा सुबह इन्हीं व्हाइट ब्रेड के स्लाइस को अपना नाश्ता बनाते हैं लेकिन क्या आपको पता हैं कि इनका अत्यधिक इस्तेमाल भी आपके शरीर के लिए कष्टकारी सिद्ध हो सकता है | अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इस बारे में बताएँगे |

हम व्हाइट ब्रेड को बहुत ही मजे लेकर खाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें कोई भी पोषक तत्व मौजूद नहीं होता जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हो | इसमें ना तो किसी भी प्रकार का फाइबर मौजूद होता है और ना ही कोई विटामिन | इस तरह आपका व्हाइट ब्रेड खाना आपके लिए किसी भी तरह फायदेमंद नहीं होता | यदि आपको खाना ही है तो ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं | यह आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है |

व्हाइट ब्रेड में नमक अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है | जिसकी वजह से हमारे शरीर में उपस्थित सोडियम नामक तत्व की मात्रा असंतुलित हो जाती है | यदि आपको व्हाइट ब्रेड ही खानी है तो आप इसे स्वयं अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं जिससे आप इसमें मौजूद तत्वों को अपने हिसाब से संतुलित कर सकते हैं |

व्हाइट ब्रेड में बहुत ज्यादा मात्रा में शक्कर और नमक जैसे तत्व होते हैं जो वजन को बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं | इसलिए भी व्हाइट ब्रेड के अत्यधित इस्तेमाल से बचना चाहिए |