आज की दुनिया में लगभग
हर दूसरा व्यक्ति अपने बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहता है | यह समस्या इतनी
विकट है कि आजकल के बच्चों को युवावस्था से ही इस परेशानी से जूझना पड़ रहा है | औरत
हो या मर्द हर शख्स इस समस्या से परेशान है | इस समस्या से निपटने के लिए लोग हर तरह
के शैम्पू और कई तरह के कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जिनसे आपको कोई फायदा
तो पहुँचता नहीं है अपितु आपके कीमती बालों को और भी कई तरह के नुकसानों से गुजरना
पड़ता है |
आज हम आपको एक ऐसा
घरेलु नुस्खा बताएँगे जिसकी सहायता से आप न केवल अपने गिरते बालों की समस्या से निजात
पा सकेंगे बल्कि इस नुस्खे की सहायता से आप कई छोटी बीमारियों का भी इलाज़ कर सकेंगे
|
काली कलौंजी एक ऐसा
पदार्थ है जिसमे मौजूद कई तरह के तत्व जैसे सोडियम, पोटैशियम, फाइबर इत्यादि ना केवल
आपके गिरते बालों की समस्या से आपको छुटकारा दिलवायेंगे बल्कि इसमें मौजूद एमिनो एसिड
जैसे कई तत्व आपकी अन्य कई छोटी-मोटी बीमारियों का भी निवारण करेंगे | बालों को झड़ने
से रोकने के लिए आप काली कलौंजी को कुछ इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं |
सर्वप्रथम आप अपने
बालों को नींबू से 15 से 20 मिनट तक मसाज दीजिये | उसके बाद अपने बालों को अच्छी तरह
से साफ़ कर लीजिये | इसके उपरांत काली कलौंजी के तेल से अपने बालों को 10 से 15 मिनट
तक मसाज देने की प्रक्रिया करें | यह क्रिया रोज प्रतिदिन करने से आपके बालों के गिरने
की समस्या में शीघ्र ही कमी आएगी |
मेहँदी के पाउडर और
ऑलिव ऑयल को काली कलौंजी के तेल से मिलाकर कुछ देर तक गर्म करिये | उसके बाद जब मिश्रण
ठंडा हो जाये तब आप इसे अपने सिर पर लगाइये | एक सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल का लेप
अपने सिर पर लगाइये | आपको जल्द ही अपने सिर पर नए बाल उगते दिखेंगे |
यदि आप अपने गंजेपन
से परेशान हैं तो कलौंजी की राख को ऑलिव ऑयल से मिश्रित करिये और इस मिश्रण से अपने
सिर पर मसाज कीजिये | जल्द ही आपको अपने नए बाल देखने का मौका मिलेगा |
हालांकि कलौंजी के
और भी कई फायदे हैं लेकिन इसके इस्तेमाल से पूर्व चिकित्सक की सलाह भी जरूर ले लेनी
चाहिए | कलौंजी के इस्तेमाल से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी को भी रोका जा सकता है | इसके
अलावा कफ साफ़ करने और शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलने में भी यह आपकी सहायता करता है
| जोडो के दर्द, दिमागी शक्ति को बढ़ाने एवं अस्थमा जैसे रोगों के निवारण के लिए भी
इसका इस्तेमाल किया जाता है | केवल गर्भवती महिलाओं को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
| वैसे तो कलौंजी का तेल बाज़ार में भी उपलब्ध रहता है परन्तु घर में बनाया गया कलौंजी
का तेल ज्यादा स्वच्छ एवं ज्यादा कारगर साबित होता है |
