आजकल की इस तेज़ दुनिया
में लोग समय के साथ अक्सर कमज़ोर हो जाते हैं और साथ ही कमज़ोर हो जाता है उनका दिमागी
पॉवर | जैसे कई लोग अपनी छोटी-मोटी चीज़ों को यहाँ-वहाँ रखकर भूल जाते हैं | कुछ लोग
तो अपने दोस्तों-सम्बन्धियों से की गयी जरुरी बातें या कोई खास वादा भी भूल जाते हैं
|
और अपनी ब्रेन पावर
की इसी कमी को पूरा करने के लिए लोग तरह-तरह के टॉनिक का इस्तेमाल करते हैं जिससे फायदा
कम और नुकसान ज्यादा होता है | इन टॉनिक्स से आपको कई तरह के साइड इफेक्ट्स का भी सामना
करना पड़ता है | इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएँगे जिसकी सहायता से आप
अपने दिमागी की शक्ति को और बढ़ा सकें |
अक्सर लोग शॉपिंग करने
के लिए खरीदे जाने वाले सामान की पूरी लिस्ट बनाकर जाते हैं | अगर आपको अपनी याददाश्त
मजबूत करनी है तो कोशिश करिये कि आपको शॉपिंग करने के लिए किसी लिस्ट की जरुरत न पड़े
और लिस्ट में लिखा हुआ हर एक सामान आपको अच्छे से याद हो |
यदि आपको अपनी दिमागी
शक्ति बढ़ानी है तो अपने लगभग हर घरेलु काम को अपने इस्तेमाल न होने वाले हाथ से पूरा
करें | आपको यकीन नहीं होगा लेकिन आपका जो हाथ कम कार्य करता है उस तरफ की दिमागी शक्ति
सोयी हुई रहती है | इस तरह दूसरे हाथ से कार्य करने पर दिमाग का वह हिस्सा सुप्तावस्था
से जाग उठता है |
विटामिन 'डी' हमारे
दिमाग को ताकतवर बनाये रखने में हमारी भरपूर मदद करता है | इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए
कि आप ज्यादा से ज्यादा धूप में समय बिता सकें | इससे आपके दिमाग की ताकत भी बढ़ेगी
और आपका शरीर ऊर्जावान भी रहेगा |
हर रात सोने से पहले
हमेशा इंटरनेट पर किसी नयी चीज़ के बारें पढ़िए या उसके बारे में जानिए | जैसे रोज नयी
तरह की एक्सरसाइज या किसी नए खाने की रेसिपी या किसी नए शब्द के बारे में सर्च कीजिये
| इस प्रकार से भी आपके ब्रेन को संतुलित बनाये रखने में आपको मदद मिलेगी |
हमेशा कोई ऐसा खेल
खेलें जिससे दिमागी कसरत होती रहे | जैसे क्रॉसवर्ड, वर्गपहेली या सुडोकु जैसे खेलों
को खेलने से दिमाग हमेशा चुस्त बना रहता है | विदेश में की गयी एक रिसर्च से भी पता
चला है कि दिमागी खेलों को खेलने से अल्ज़ाइमर जैसे असाध्य रोगों से पीछा छुड़ाने में
भी मदद मिलती है |
लोग अक्सर किसी भी
स्थान या गंतव्य तक पहुँचने के लिए आजकल मैप या जीपीएस जैसे सॉफ्टवेयर्स का सहारा लेने
लगे हैं | इन एप्स और सॉफ्टवेयर्स के कारण लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल कम करते हैं
और इन एप्स पर भरोसा ज्यादा | किसी गलत जगह पहुँचने पर हमें किसी ड्राइवर को कोसने
की जरुरत नहीं बल्कि हमें अपने दिमाग के उपयोग से सही स्थान तक पहुँचना चाहिए | इससे
भी हमारे ब्रेन को स्वस्थ्य बनाये रखने में हमें मदद मिलती है |
ऐसा कहा जाता है कि
गाने सुनने से भी दिमाग को तरोताज़ा बनाये रखने में मदद मिलती है | इसकी सहायता से मन
में ज्ञानवर्धक कार्य करने की इच्छा उत्पन्न होती है | एक्सरसाइज के वक़्त भी गाने सुनने
से मन में एकाग्रता आती है |
टेट्रिस खेल को भी
याददाश्त बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका बताया गया है | कई शोधों में ऐसा साबित हुआ है
की इस गेम को खेलने वालों के दिमाग हमेशा सक्रिय ही बने रहते हैं | इस गेम को खेलने
वालों की दिमागी पॉवर अन्य लोगों की तुलना में अच्छी होती है |
