अक्सर लोग इस समस्या
से परेशान रहते हैं कि जब उनके पास चार्जर ना हो या वे कही दूर-दराज़ गांव में हो जहाँ
पर बिजली की समस्या हो और आपका मोबाइल चार्ज करना बहुत जरुरी हो गया हो तब आप क्या
करेंगे ? इस परेशानी से बहुत सारे लोगों को दो-चार होना पड़ता है | यहाँ तक कि अक्सर
हमारे शहरी घरों में भी जब कभी-कभार बिजली चली जाती हैं टैब हम परेशान हो जाते हैं
कि अपना मोबाइल कैसे चार्ज करेंगे ?
बहुत सारे लोग मोबाइल
चार्ज करने के लिए लैपटॉप और डाटा केबल का इस्तेमाल करते हैं | यदि लाइट ना रहे तब
हम अपने लैपटॉप में डाटा केबल की सहायता से अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं | जो व्यक्ति
लैपटॉप से अपना मोबाइल चार्ज करता है वह यह भी जानता है कि लैपटॉप को हम जैसे ही बंद
करते हैं वैसे ही मोबाइल चार्जिंग भी बंद हो जाती है |
आज हम आपको एक ऐसा
तरीका बताएँगे जिसकी सहायता से आप अपना मोबाइल लैपटॉप के बंद रहते हुए भी चार्ज कर
सकेंगे | जी, हाँ हम आपको आज कंप्यूटर का एक ऐसा राज बताएँगे जिसे सुनकर आप भी हैरान
रह जायेंगे |
सबसे पहले आपको यह
देखना पड़ेगा कि आपके सिस्टम में कम से कम विंडोज़ 7 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम
होना चाहिए | यदि आपके सिस्टम में विंडोज 7 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम है तब आप
आगे की प्रोसेस के लिए बढ़ सकते हैं |
अब आप अपने 'माय कंप्यूटर'
के ऑप्शन में जाकर राइट क्लिक कीजिये आपको उसमें 'प्रॉपर्टीज' नाम का ऑप्शन दिखेगा
| उसमे क्लिक कीजिये और उसके अंदर आपको 'डिवाइस मैनेजर' का बटन मिलेगा |
'डिवाइस मैनेजर' में
क्लिक करने पर आपको 'यूनिवर्सल सीरियल बस कंट्रोलर' दिखेगा | इस पर क्लिक करने से
'यूएसबी रुट हब' ऑप्शन खुलेगा | इस पर क्लिक कीजिये और अब आपको एक 'पॉवर मैनेजमेंट
टैब' खुलता दिखाई देगा |
इस ऑप्शन के अंदर जाने
पर आपको 'अलाउ कंप्यूटर टू टर्न ऑफ दिस डिवाइस टू सेव पॉवर' का ऑप्शन दिखेगा | यदि
आपको इस ऑप्शन के सामने के स्थान पर सही का निशान दिखाई दे तो आप उसे वहाँ से हटा लीजिये
और इस सेटिंग को सेव कर लीजिये | अब आपका काम हो गया है और अब बंद लैपटॉप में भी आप
अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं लेकिन केवल इस शर्त पर कि आपका लैपटॉप फुल चार्ज होना
चाहिए |
