आ गया वाई-फाई से भी तेज़ नेटवर्क - लाई-फाई ! - a2zfact | all facts

आ गया वाई-फाई से भी तेज़ नेटवर्क - लाई-फाई !


जब भी हम इंटरनेट चलाने की सबसे आधुनिक नेटवर्क तकनीक की बात करते हैं तो हम सबके दिमाग में सिर्फ एक ही नाम आता है 'वाई-फाई' लेकिन जल्द ही एक ऐसी तकनीक आने वाली है जो 'वाई-फाई' की स्पीड से भी 100 गुना तेज़ रहेगी | जी, हाँ आपने सही सुना ये कोई मजाक नहीं बल्कि कमाल की एक वैज्ञानिक सच्चाई है जिसका नाम 'लाई-फाई' है | इस तकनीक में आप किसी भी बल्ब की रोशनी के संपर्क में नीचे खड़े होकर बहुत ही कम सेकंड में 1 जीबी की 15 से अधिक फिल्म डाउनलोड कर सकेंगे |

इस तकनीक को 'लाइट फिडेलिटी' की तकनीक के नाम से भी जाना जाता है | इस तकनीक की खोज करने वाले जर्मनी के वैज्ञानिक 'हेराल्ड हॉस' का कहना है कि इस तकनीक में विज़िबल लाइट कम्युनिकेशन की सहायता से डाटा का ट्रांसमिशन होता है क्योंकि लाइट के कण प्रकाश में बहुत तीव्र गति से चलते हैं इसलिए इस तकनीक में डाटा का ट्रांसमिशन भी बहुत तीव्र गति से होता है | इस जर्मन वैज्ञानिक ने ही इस तकनीक को 'लाई-फाई' का नाम दिया | इसके अलावा उन्होंने आजकल इस्तेमाल हो रहे वायरलेस राउटर्स के स्थान पर लाइट के बल्ब्स का इस्तेमाल करने की बात भी कही |

इस बात पर ज़रा विचार करिये कि यदि सारे लाइटबल्ब्स हॉट-स्पॉट में परिवर्तित हो जाएं तो दुनिया में किसी भी व्यक्ति को इंटरनेट की कोई समस्या नहीं होगी | आप कहीं पर भी रहें आपको इंटरनेट चलाने के लिए कोई जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी | आपको जरुरत होगी तो सिर्फ एक रोशनी के बल्ब के हॉट-स्पॉट की और इसकी सहायता से आप ऐसा इंटरनेट चलाने का अनुभव करेंगे जैसे कि आप प्रकाश की गति से इंटरनेट चला रहे हैं |

ऐसा कहा जाता है कि यह तकनीक वाई-फाई की रेडियो तरंगों की तकनीक से भी 100 गुना तेज़ होगी | यदि यह तकनीक दुनिया अपना लेगी तो संचार और तकनीक की दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी |

जब प्रयोगशाला में इस तकनीक का प्रयोग किया गया तो पता चला की प्रति सेकंड प्राप्त होने वाले डाटा की दर 224 गीगाबाइट है | इसका मतलब आप इस तकनीक से प्रति सेकंड 1 जीबी की 15 से भी अधिक फिल्म डाउनलोड कर सकेंगे | अब यह तो भविष्य में ही छुपा है कि यह तकनीक कब पूरी तरह से साकार होगी | वैज्ञानिकों का कहना कि यह तकनीक 2021 तक 100 अरब डॉलर से भी अधिक ज्यादा का कारोबार करेगी |