तो इस तरह हटा सकते हैं अनचाहे मस्सों को - a2zfact | all facts

तो इस तरह हटा सकते हैं अनचाहे मस्सों को


आम ज़िन्दगी में ऐसी कई शारीरिक समस्याएं होती हैं जिनसे हम लोग परेशान रहते हैं और इनसे जल्द से जल्द पीछा छुड़ाना चाहते हैं | इन समस्याओं में से कुछ त्वचा सम्बंधित होती हैं तो कुछ हमारी अंदरूनी समस्याएं | इन्हीं समस्याओं में से एक बहुत बड़ी परेशानी है शरीर में मस्से का होना | मस्सा होना कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है और ना ही यह कोई विकृति है लेकिन ये मस्से कभी-कभी हमें बहुत परेशान कर देते हैं |

इन मस्सों का शरीर में आने का मुख्य कारण 'ह्यूमन पैपिलोमा' नाम का वायरस है | इसी वाइरस के चलते हमारे शरीर में अनचाहे मस्से पनपते रहते हैं | वैसे तो मस्से सभी के शरीर में होते हैं | कुछ मस्से समय के साथ हमारे शरीर से अपने आप ही गायब हो जाते हैं लेकिन कुछ मस्से ज़िन्दगी भर दर्द देते हैं | उनमें भी सबसे खतरनाक होते हैं चेहरे के मस्से |

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका शरीर और मुख्यतः उसका चेहरा साफ़ रहे | इसी कोशिश में वे मस्से हटाने के गलत तरीकों को अपनाते हैं जैसे कि जलती अगरबत्ती को मस्से में लगाकर उसे हटाना | इस कोशिश से कोई फायदा नहीं होता और अगर फायदा हो भी जाये तो आपके चेहरे पर ज़िन्दगी भर का एक दाग रह जाता है | अर्थात आपके चेहरे में जहाँ मस्सा था वहाँ से मस्सा तो हट जाता है लेकिन एक ख़राब निशान अपने पीछे जरूर छोड़ जाता है | इसीलिए आज हम आपको ऐसे घरेलु तरीकों के बारे में बताएँगे जिनसे आपके शरीर के मस्से भी गायब हो जायेंगे और आपके शरीर को कोई हानि भी नहीं होगी |

जब कभी आप केला खाएं तो उसके छिलके को कूड़ेदान में ना फेंके | केले का यह छिलका आपके मस्सों को हटाने में बहुत कारगर साबित हो सकता है | आपको सिर्फ यह करना है कि उन छिलको को मस्सों के साथ रगड़िये या फिर छिलके को मस्से के ऊपर रख दीजिये और इसी अवस्था में रात को सो जाइये | ऐसा रोज करने पर आपको शीघ्र ही अच्छी खबर मिलेगी |

लहसुन भी मस्से हटाने के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है | इसके लिए आप लहसुन की दो कली निकालकर उनका पेस्ट बना लीजिये और मस्से में लगाकर किसी साफ़ कपडे से उस स्थान को कम से कम एक हफ्ते के लिए बंद कर दीजिये | एक हफ्ते बाद वह कपड़ा खोलने पर आप पाएंगे कि वह मस्सा अपने स्थान से गायब है |

एलोवेरा को शरीर को सुन्दर बनाने के लिए एक अतिआवश्यक कारक मन जाता है | यदि आप इसके लेप को मस्से पर लगातार एक हफ्ते तक लगाएं तो जल्दी ही आपको अपनी इस समस्या से निजात मिल जाएगी |

प्याज को खाने का एक अभिन्न अंग मन जाता है | इसके साथ ही यह सुंदरता बढ़ाने में भी आपकी मदद करता है | यदि नियमित आप इसके पेस्ट को मस्से पर लगाएं तो अतिशीघ्र आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा |

आलू की सहायता से भी मस्सों को हटाया जा सकता है | बस आपको करना यह है कि रोज आलू का एक स्लाइस काटकर अपने मस्से वाले स्थान पर मलिए | कुछ दिनों बाद मस्सा अपने आप गायब हो जायेगा |

कपूर के तेल का इस्तेमाल भी मस्से हटाने के लिए किया जाता है | यदि आप रोज कपूर के तेल से मस्से की मालिश करें तो मस्सा कुछ दिनों बाद अपने आप ही चला जायेगा |

यदि मौसम्बी के फल के रस को रोज कम से कम तीन से चार बार मस्से वाली जगह पर लगाया जाये तो कुछ ही दिनों में आपको मस्सा गायब होता दिखेगा |

पपीता का क्षीर भी मस्सों को हटाने में बहुत काम आता है | यदि पपीते के क्षीर को रोज मस्सों पर मलें तो जल्द ही आपको अपने शरीर के मस्सों से छुटकारा मिल जायेगा |