आजकल हर दूसरे व्यक्ति
को अक्सर सिरदर्द की शिकायत तो बनी ही रहती है | इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में काम के
चक्कर में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है | उसके बाद ज्यादा नींद ना लेना या दिन भर काम
में लगे रहना इन सभी गतिविधियों के चलते लोगों को सिरदर्द की समस्या से तो दो-चार होना
ही पड़ता है | सामान्य सिरदर्द तो कुछ देर ही रहता है लेकिन यदि ज्यादा सिरदर्द हो तब
यह माइग्रेन भी हो सकता है |
अक्सर यह देखा गया
है कि माइग्रेन की परेशानी बुजुर्गो में कम और युवा लोगों में ज्यादा देखी गयी है क्योंकि
बुज़ुर्ग लोग बहुत कम काम करते हैं और पर्याप्त मात्र में नींद लेते हैं | जिस वजह से
उनके दिमाग को आराम मिलता है और उनमें माइग्रेन की शिकायत भी बहुत ही कम पायी जाती
है | इसके विपरीत आजकल के युवा दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं और ऑफिस के तनाव से भी
ग्रस्त रहते हैं | इन्हीं कारणों के चलते उन्हें नींद भी बहुत कम आती है जो कि बाद
में तनाव और सिरदर्द का कारण बनती है |
थोड़ी देर या चार से
पांच घंटे तक सिरदर्द होना कोई बड़ी बात नहीं क्योंकि इस प्रकार का दर्द थोड़ी देर में
अपने आप चला जाता है लेकिन यदि आपको सिरदर्द की शिकायत लगभग हर रोज ही होती है और लम्बे
समय तक बनी रहती है तो सावधान हो जाइये क्योंकि यह माइग्रेन के लक्षण हैं और माइग्रेन
इतनी आसानी से पीछा नहीं छोड़ता | इस माइग्रेन को हटाने के लिए आप कई तरह की दवाइयाँ
लेते हैं जिनसे फायदा कम और साइड इफ़ेक्ट ज्यादा होते हैं | आज हम आपको ऐसे घरेलु उपचार
बताएँगे जिनसे आप माइग्रेन को पूरी तरह से अपने वश में कर लेंगे |
आप किसी सूती कपड़े
की पट्टी में पत्तागोभी को पीसकर बनाये गए पेस्ट को रख लें और इस पट्टी को अपने सिर
में लगा लें | जब यह पेस्ट सूख जाये तब दुबारा यह क्रिया करिये | इससे आपको शीघ्र ही
सिरदर्द में कमी अनुभव होगी |
अदरक की सहायता से
भी सिरदर्द भगाया जा सकता है | अदरक को काटकर पानी में डालकर गर्म कीजिये और हल्का
गर्म होने पर इस पानी से निकलने वाली भाप को चेहरे पर लीजिये | जल्द ही आपको सिरदर्द
से आराम मिलेगा | इसके अलावा अदरक वाली चाय भी सिरदर्द में फायदेमंद होती है |
यदि पुदीना के रस से
सिर में मालिश की जाये तो सिरदर्द तुरंत भाग जाता है |
नींबू के छिलके का
पेस्ट बनाकर माथे में लगाने से भी सिरदर्द से निजात मिलती है |
पालक और गाजर के रस
को अच्छी तरह से मिश्रित करके पीने पर भी भयंकर सिरदर्द चुटकियों में गायब हो जाता
है |
अपने भोजन में ज्यादा
से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल कीजिये एवं खाने के बाद अधिक से अधिक फलों को खाइये
| यह तरकीब भी माइग्रेन से पीछा छुड़ाने में आपकी सहायता करेगी |
सिरदर्द की मुख्य वजह
आपका तेलीय खान-पान और मसालेदार भोजन भी हो सकता है इसलिए जितना हो सके अपने खाने पर
नियंत्रण रखें |
प्रतिदिन 8 से 15 बादाम
अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करिये | ये बादाम भी आपके माइग्रेन को कमजोर करने में
आपकी मदद करेंगे |
माइग्रेन होने पर अक्सर
अंगूर खाने या अंगूर के जूस पीने की सलाह भी दी जाती है | अतः रोज कम से कम आधा लीटर
अंगूर का जूस जरूर पियें |
नींबू और अदरक के रस
को अच्छी तरह से मिलाकर इसका सेवन करने से भी जल्द ही आपको सिरदर्द से छुटकारा मिलेगा
|
लौंग के पॉउडर को अच्छी
तरह से पीसें और एक कपड़े में बांध लें और हर आधे घंटे के अंतराल में सूंघते रहें |
यह तरीका आज़माने पर भी आपको राहत मिलेगी |
रुई की सहायता से गाय
के घी की बहुत थोड़ी सी मात्रा अपने नाक में डालें | इस तरीके से भी आपको शीघ्र फायदा
मिलेगा |
तुलसी को अच्छी तरह
से पीसकर उसका रस निकाल लें और अब इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें | अब इस मिश्रण को खाने
के बाद या उसके पहले खाएं | आपको जल्द ही सिरदर्द से छुटकारा मिलेगा |
तीन से चार चम्मच पानी
में बहुत थोड़ा सा सरसों के बीज का पॉउडर मिला लें | अब इसे नाक के ऊपर रख लीजिये |
आपका माइग्रेन आपके काबू में आ जायेगा |
बकरी के दूध में भृंगराज
की पत्तियों को मिला लें और थोड़ी देर तक इसे गर्म करें | अब दूध की कुछ बूँदों को नाक
में डालें | आप देखेंगे कि आपको माइग्रेन से राहत मिल रही है |
