ऐसे शॉर्टकट्स जो करेंगे माउस का काम - a2zfact | all facts

ऐसे शॉर्टकट्स जो करेंगे माउस का काम


आज की तारीख में हर व्यक्ति कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय माउस का उपयोग करे बिना नहीं रह पता | किसी विंडो या टैब को क्लोज करना हो या फिर किसी फाइल को हाईलाइट करना हो | कंप्यूटर का हर छोटा-बड़ा काम माउस की सहायता के बिना नहीं हो पता | लेकिन यदि आपको कोई ऐसी तरकीब पता चल जाये जिससे आपको माउस का इस्तेमाल करने की आवश्यकता ही ना हो |

जी, हाँ यह सच है आज हम आपको कंप्यूटर की-बोर्ड के कुछ ऐसे शॉर्टकट्स के बारे में बतायंगे जिसकी सहायता से आप आसानी से अपने कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकेंगे वो भी अपने माउस के बिना | यह तरकीब उन लोगों की लिए खासतौर पर मददगार साबित होगी जो लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि लैपटॉप में अलग से माउस नहीं दिया जाता बल्कि उसी में एडजस्ट रहता है लेकिन कुछ लोग लैपटॉप में भी अलग से माउस को जोड़कर ऑपरेट करते हैं | इस तरीके की सहायता से आप बिना माउस की सहायता से लैपटॉप आसानी से चला सकेंगे |

Shift + Arrow - इस शॉर्टकट की सहायता से आप किसी भी वर्ड या लाइन को सलेक्ट करके हाईलाइट कर सकते हैं | यदि आप इन दोनों बटन्स के साथ Ctrl का भी इस्तेमाल करें तो आप किसी भी लाइन को जल्दी-जल्दी सलेक्ट कर सकते हैं |

Windows Button + L - यदि आप थोड़ा आराम करना चाहते हैं लेकिन आप चाहते हैं कि आपका कंप्यूटर खुला रहे और सुरक्षित भी रहे तो आप इस शॉर्टकट का जरूर इस्तेमाल करें | इससे आपका कंप्यूटर तो चालू रहेगा लेकिन आपकी स्क्रीन तुरंत लॉक हो जाएगी |

Shift + Space - यह शॉर्टकट स्पेशली एमएस एक्सेल के लिए बना है | एमएस एक्सेल की लम्बी-लम्बी फाइल्स में किसी भी लाइन को ढूंढना बहुत मुश्किल होता है लेकिन यदि आप इस शॉर्टकट का उपयोग करें तो आप किसी भी लाइन को सलेक्ट करके किसी अन्य लाइन में बड़े ही आराम से जा सकते हैं |

Ctrl + R - इस कीवर्ड की मदद से हम बिना माउस को हाथ लगाये गूगल क्रोम के पेज को आसानी से रिलोड कर सकते हैं |

Ctrl + Shift + O / B - जब हम गूगल क्रोम में किसी वेबसाइट को बुकमार्क कर लेते हैं तो बहुत सारी बुकमार्क्ड वेबसाइट के चलते हम अपनी मनपसंद वेबसाइट नहीं ढूंढ पाते लेकिन इस शॉर्टकट कीवर्ड की सहायता से हम किसी भी बुकमार्क वेबसाइट को आसानी से ढूंढ सकते हैं |

Windows Button + Arrow - यह फीचर उन लोगों के लिए है जो कई ब्राउज़र में एक साथ काम करते हैं | यदि इस शॉर्टकट में 'लेफ्ट एरो' को दबाएं तो स्क्रीन छोटी होकर लेफ्ट साइड में और यदि 'राइट एरो' दबाएं तो स्क्रीन छोटी होकर राइट कार्नर में चली जाती है | यदि 'अप एरो' का इस्तेमाल किया जाये तो ब्राउज़र मेक्सीमाइज़ और यदि 'डाउन एरो' का उपयोग किया जाये तो ब्राउज़र मिनीमाइज़ हो जाता है |

Alt + F4 - इस शॉर्टकट को दबाने से कोई भी फंक्शन क्लोज हो जाता है | उदाहरण के तौर पर यदि गूगल क्रोम खुला है और उसमे चाहे जितने भी टैब खुले हों | यदि इस शॉर्टकट को दबाया जाये तो गूगल क्रोम तुरंत बंद हों जायेगा |

Windows Button + M - यदि आपके कंप्यूटर में बहुत सारे विंडोज खुले हुए हैं और आप उन्हें एक-एक बंद करने के बजाय एक साथ बंद करना चाहते हैं तो इस शॉर्टकट का इस्तेमाल करें आपको तुरंत इस परेशानी से निजात मिलेगी |

Alt + S / Ctrl + Enter - यदि आप किसी को तुरंत ई-मेल करना चाहते हैं तो अपना मैसेज एवं डिलिवरी मेल एड्रेस डालने के बाद इस कीवर्ड का उपयोग करें | उसके बाद आपका मेल बिना किसी प्रयास के उस डिलिवरी मेल एड्रेस में पहुँच जायेगा |

Ctrl + D - अक्सर किसी भी वेबपेज को बुकमार्क करने के लिए हम उसमें बने स्टार के चिन्ह को प्रेस करते हैं लेकिन इस शॉर्टकट कीवर्ड को दबाने मात्र से ही वह वेबपेज बुकमार्क हों जायेगा |