इस तेज़ दुनिया में
हर किसी को अपने काम को करने की जल्दी रहती है | हर व्यक्ति जल्द से जल्द अपना काम
पूरा करके आराम करना चाहता है | कुछ लोग काम ख़त्म करने के बाद घूमने निकल पड़ते हैं
और घर के लिए उपयोग में आने वाले जरुरी सामानों की खरीददारी भी करते हैं | खासकर के
काम-काजी लोग क्योंकि ऑफिस में काम कर रहे लोगों को छुट्टी के लिए अक्सर केवल शनिवार
और रविवार का ही दिन मिलता है इसलिए लोग लगे हाथ शनिवार को खरीददारी करके रविवार को
आराम करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि बिना उचित समय एवं दिन देखे कोई भी सामान
नहीं खरीदना चाहिए |
हिन्दू मान्यता के
अनुसार हर काम को करने का एक समय एवं दिन निर्धारित होता है और उस काम को उसी मान्यतानुसार
करना चाहिए | यदि आप उस मान्यता के अनुसार नहीं चलेंगे तो आपको बहुत बड़ी मुसीबतों का
सामना करना पड़ सकता है | जी, हाँ यह सच है | उदहारण के लिए, शनिवार को कुछ सामानों
की खरीददारी अच्छी नहीं मानी जाती | हिन्दू मान्यताओं के अनुसार शनिवार को कुछ वस्तुओं
को खरीदने से 'शनि देवता' उस व्यक्ति के ऊपर नाराज़ हो जाते हैं एवं उस पर उनका क्रोध
बरसता है | आज हम आपको उन वस्तुओं के बारे में बताएँगे जिन्हें खरीदने से आप 'शनिदेव'
के कोप से बच सकते हैं |
काला तिल - शनिवार
को काले तिल की खरीददारी से बचना चाहिए | वैसे तो ठण्ड के दिनों में काले तिल का बहुत
इस्तेमाल किया जाता है क्योकि काले तिल से शरीर में गर्मी पैदा होती है | हिन्दू मान्यता
के अनुसार यदि किसी की कुंडली में शनि देव का प्रकोप चल रहा है तो उसे पीपल के वृक्ष
के पास काले तिल को चढ़ाना चाहिए लेकिन यदि वही व्यक्ति शनिवार को काला तिल खरीदे तो
उस पर शनिदेव का क्रोध बरस सकता है |
कैंची - हिन्दू मान्यता
के अनुसार शनिवार को कैंची खरीदना अशुभ माना जाता है | मान्यतानुसार शनिवार को कैंची
घर में लाना रिश्तों में तनाव बढ़ने का मुख्य कारण माना जाता है | आपने भी यह देखा होगा
कोई भी दर्जी या दुकानदार शनिवार के दिन कैंची लाने से बचता है |
झाडू - शनिवार के दिन
झाडू खरीदना महाअशुभ माना जाता है एवं इसे दरिद्रता की मुख्य निशानी भी मानी जाती है
क्योंकि हम झाडू से घर की गन्दगी को बाहर फेंकते हैं जिससे घर से दरिद्रता बाहर निकल
जाती है इसलिए शनिवार को झाडू खरीदने से बचना चाहिए |
काला जूता - हिन्दू
मान्यता के अनुसार काले रंग को असफलता का मुख्य कारक माना जाता है | शनिवार के दिन
आप काले रंग के अलावा और अन्य किसी भी रंग के जूतों को खरीद सकते हैं क्योंकि काले
रंग का जूता खरीदने से आपको भारी असफलता का मुँह देखना पड़ सकता है |
लोहे का सामान - शनिवार
को लोहे के किसी भी तरह के सामान को नहीं खरीदना चाहिए इससे 'शनि देवता' आपके ग्रहों
की स्थिति को ख़राब कर सकते हैं | इससे बचने का उपाय यह है कि आप सरसों के तेल से बना
हलवा काले कुत्ते को खिलाएं | इस दिन किसी भी लोहे का सामान अवश्य दान किया जा सकता
है जिससे आपके साथ होने वाली कोई भी दुर्घटना आपसे दूर चली जाएगी |
तेल - इस दिन किसी
भी प्रकार के तेलीय पदार्थ को नहीं खरीदना चाहिए | इस दिन तेल खरीदने से आपके घर में
बीमारी का साया आ सकता है | इसकी वजह से आपके घर का कोई सदस्य हमेशा रोगग्रस्त रहेगा
| हालांकि इस दिन तेल दान करना अच्छा माना जाता है |
नमक - शनिवार के दिन
नमक खरीदना आपके घर के लिए बहुत ही हानिकारक सिद्ध हो सकता है | इस दिन नमक खरीदने
से आपके शरीर में कई प्रकार के रोगों का आक्रमण हो सकता है | इसके अलावा आपकी क़र्ज़
की समस्या भी बढ़ सकती है |
रसोई हेतु ईंधन - रसोई
से सम्बंधित किसी भी प्रकार के ईंधन की खरीददारी से इस दिन बचना चाहिए | आज के दिन
ऐसे ईंधनो को घर लाने से आपके परिवार के लोग किसी बड़ी मुसीबत में फँस सकते हैं |
अनाज पीसने वाली चक्की
- ऐसा माना जाता है कि यदि शनिवार को अनाज पीसने वाली चक्की लायी जाये तो आपके घर में
हमेशा क्रोध एवं कष्ट का माहौल बना रहेगा और इस चक्की का पिसा हुआ कोई भी अनाज खाने
पर आपको कई प्रकार की बीमारियाँ भी हो सकती हैं |
