स्लो मोबाइल चार्जिंग की इन वजहों से बचें - a2zfact | all facts

स्लो मोबाइल चार्जिंग की इन वजहों से बचें


अक्सर लोग अपने मोबाइल को दोष देते रहते हैं कि उनके मोबाइल में अब पहले जैसी बात नहीं रह गयी है | उनके मोबाइल की बैटरी जल्दी चार्ज नहीं होती | कभी-कभी तो वे अपने चार्जर को भी दोषी ठहराने से पीछे नहीं हटते | इसी चक्कर में वे या तो मोबाइल की बैटरी बदल देते हैं या फिर किसी तकनीशियन को मोबाइल दिखाते हैं जो उन्हें मूर्ख बनाकर उनसे पैसा ऐंठ लेता है और यह कह देता है कि अब उनका मोबाइल पूरी तरह से ठीक हो गया है | लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से वही समस्या लोगों को परेशान करती रहती है और लोग मोबाइल रिपेयरिंग शॉप्स में चक्कर लगाते ही रह जाते हैं |

लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि हो सकता है गलती ना आपके मोबाइल की हो ना ही आपके चार्जर की | गलती है तो आपके चार्ज करने के तरीकों में | यदि आप इन तरीकों से बचें तो आपके मोबाइल की चार्जिंग और बैटरी लाइफ पहले जैसी हो जाएगी | इसीलिए आज हम आपको उन तरीकों से बचने के उपाय बताएँगे |

आपमें से बहुत से लोग मोबाइल को चार्ज करते वक्त भी उसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं ट्विटर जैसे कई एप ऑन ही छोड़ देते हैं | क्या आपको पता है कि इन एप के ऑन रहने से आपके मोबाइल की बैटरी लगातार खर्च होती रहती है ? जब मोबाइल चार्ज हो रहा हो तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप सभी एप को क्लोज कर दें | इससे आपके मोबाइल की बैटरी तेज़ी से चार्ज होने लगेगी |

आपमें से बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कभी भी कहीं भी अपने मोबाइल का पीछा नहीं छोड़ते | यहाँ तक कि जब आपका मोबाइल चार्ज हो रहा होता है तब भी नहीं | यदि आपको आवश्यकता ना हो तो चार्ज करते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें | इससे भी आपका मोबाइल जल्दी चार्ज होगा |

जीपीएस और वाई-फाई जैसे कई फीचर्स हम जैसे लोग अपनी सुरक्षा एवं सुविधा के हिसाब से उपयोग करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हमेशा इन एप को खुला ही छोड़ देते हैं | इस बात को अच्छे से याद रखें कि जीपीएस एवं वाई-फाई जैसी उच्च स्तरीय सुविधाएं बहुत ही ज्यादा मात्रा में बैटरी का उपयोग करती हैं | इसलिए यदि ये फीचर्स मोबाइल चार्ज करते वक्त ऑन रहे तो मोबाइल बहुत ही धीमी गति से चार्ज होगा इसलिए मोबाइल चार्ज करते वक्त इन एप्स को बंद ही रखें |

बहुत से लोग अपने मोबाइल को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से ही चार्ज करते हैं खासतौर पर ऑफिस में काम कर रहे लोग | लेकिन क्या आपको पता है कि इन तरीकों से मोबाइल बहुत ही धीरे-धीरे चार्ज होता है जो कि मोबाइल की बैटरी लाइफ के लिए अच्छा नहीं होता | हमें वायरलेस मोबाइल चार्जर के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए | आपको हमेशा अपने मोबाइल के साथ मिले चार्जर से ही मोबाइल चार्ज करना चाहिए | बहुत ही विपरीत परिस्थिति में अर्थात यदि आपके मोबाइल की बैटरी बहुत ही कम हो और आपको किसी से बात करनी हो तब इन तरह के चार्जिंग के धीमे तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ज्यादातर इन तरीकों से भी आपको बचना चाहिए |

कुछ लोग अपने मोबाइल को चार्ज करने हेतु यूनिवर्सल चार्जर या एडॉप्टर का भी उपयोग करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से ज्यादातर एडॉप्टर घटिया क़्वालिटी के होते हैं | इनके इस्तेमाल से ना केवल बैटरी धीमी गति से चार्ज होती है बल्कि इनका इस्तेमाल बैटरी के लिए भी अच्छा नहीं होता | इसलिए हमेशा उसी चार्जर का उपयोग करें जो आपको अपने मोबाइल के साथ मिला है |

वैसे तो हम लोग मोबाइल चार्जिंग हेतु ज्यादातर अपने चार्जर का ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन जब कभी हम किसी के यहाँ जाते हैं और यदि हमारे मोबाइल की बैटरी कम रहे तो हम उस व्यक्ति के चार्जर या डाटा केबल का इस्तेमाल करते हैं जो कि आपके मोबाइल के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है | इस वजह से मोबाइल तो स्लो चार्ज होता ही है साथ में बैटरी भी ख़राब होती है | इसलिए मोबाइल चार्जिंग के लिए हमेशा अपने मोबाइल चार्जर का ही इस्तेमाल करें | यदि दूसरे का चार्जर इस्तेमाल करने की आवश्यकता भी पड़े तो सबसे पहले उसके चार्जर को अच्छी तरह से परख लें |