हरा प्याज कर सकता है आपकी कई मुसीबतों का अंत - a2zfact | all facts

हरा प्याज कर सकता है आपकी कई मुसीबतों का अंत


प्याज को भारतीय भोजन का एक अभिन्न अंग माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यदि खाने में प्याज का उपयोग ना हो तो वह भोजन खाने में नीरस ही लगता है | इसके साथ ही प्याज का उपयोग आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचा सकता है | इसमें भी सबसे महत्वपूर्ण होता है 'हरा प्याज' | प्याज की यह किस्म ना केवल आपके भोजन का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसमें मौजूद कई पोषक तत्व आपको कई तरह से सुरक्षित भी रख सकती है |

प्याज को कम कैलोरी वाला साग माना जाता है | इसमें विटामिन की अत्यधिक मात्रा उपस्थित रहती है जो आपको ना केवल कई प्रकार के रोगों से बचाता है बल्कि आपके खाने को भी स्वादिष्ट बनाये रखने में आपकी मदद करता है | इसमें मौजूद अपार कैल्शियम की मात्रा आपके शरीर की हड्डियों का घनत्व बढाकर आपकी प्रत्येक हड्डी को मजबूत बनाने में आपकी सहायता करती है | इसी प्रकार इसमें मौजूद थियामयिन और विटामिन 'सी' जैसे कई तत्व आपके शरीर को स्वास्थ्य बनाये रखने में आपकी सहायता करते हैं | आज हम आपको इस हरे प्याज से जुड़े इन्हीं कुछ फायदों के बारे में बताएँगे |

इस हरे प्याज में उपस्थित एंटी-बैक्टीरियल तत्व आपके शरीर को फ़्लू जैसे खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं जबकि इसमें मौजूद एंटी-वायरल तत्व आपकी ठण्ड से सुरक्षित रहने में सहायता करते हैं | इसके अतिरिक्त यह हरा प्याज आपके सांस की जुडी हर समस्या को दूर रखने में आपकी मदद करते हैं |

इस हरे प्याज में विटामिन 'ए' की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है जो ना केवल आपकी आँखों की रोशनी को बढ़ने में आपकी मदद करती है बल्कि आँख से सम्बंधित आपकी हर एक समस्या से मुक्ति दिलाने में आपकी सहायता करती है | इसके अलावा इसमें उपस्थित जिजानथिन जैस कई कैरोटीन पदार्थ उपस्थित रहते हैं जो आँखों की सुरक्षा करने में आपकी सहायता करते हैं | यह आपकी आँखों की सजन को भी दूर भागने में आपकी मदद करता है |

बहुत से लोगों को अक्सर ब्लड शुगर कम होने की समस्या होती रहती है जिससे शरीर में इन्सुलिन की मात्रा कम होने लगती है | हरे प्याज का भरपूर मात्रा में सेवन करने पर आपके शरीर में इन्सुलिन की मात्रा पहले जैसी हो सकती है | इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों को ब्लडप्रेशर की समस्या रहती है वे इस हरे प्याज का सेवन जरूर करें | इसकी सहायता से आपको अपना ब्लडप्रेशर नियंत्रित करने में अवश्य सहायता मिलेगी |

यदि किसी को दिल से सम्बंधित कोई भी बीमारी है तो उसे अवश्य ही इस हरे प्याज का सेवन करना चाहिए क्योंकि हरे प्याज में कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट उपस्थित रहते हैं जो ना केवल आपके हार्ट के टिशू को स्वास्थ्य बनाये में रखने में आपकी मदद करता है अपितु हार्ट से जुडी किसी भी समस्या से भी आपको दूर रखता है | इसमें काफी मात्रा में सल्फर भी पाया जाता है जो दिल से सम्बंधित किसी भी तरह की परेशानी से आपको निजात दिला सकता है | इसके अलावा इसमें पाये जाने वाला विटामिन 'सी' आपके कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखने में भी आपकी मदद करता है |

यदि आपके आसपास कोई कैंसर जैसे असाध्य रोग से पीड़ित है या फिर उसे 'कोलोन कैंसर' जैसे खतरनाक बीमारी से जूझना पड़ रहा है तब तो आपको उसे अवश्य ही हरे प्याज के सेवन की सलाह देनी चाहिए | कोलोन कैंसर में 'फ्लोवोनॉइड्स जैनथिन' नाम के ऑक्सीडेज एंजाइम का निर्माण शरीर में सतत होता रहता है जो कि शरीर के लिए घातक सिद्ध हो सकता है | हरे प्याज में उपस्थित एक सल्फर यौगिक जिसे 'एलियल सल्फाइड' के नाम से जाना जाता है जो आपके शरीर में हो रहे इस एंजाइम के निर्माण को रोकने में आपकी मदद करता है जिसकी सहायता से आप जल्द ही कैंसर जैसे रोग को मात दे सकते हैं |